चंबा के तीसा में भारी बारिश के चलते नाले उफान पर कई सड़के बंद …..
जिला चंबा के निचले क्षेत्रों में सुबह से बारिश का दौर जारी है । वहीं अभी-अभी उपमण्डल तीसा में मौसम ने करवट बदली और भारी मात्रा में यहां पर बारिश देखने को मिली। इतनी भारी मात्रा में उपमंडल तीसा में बारिश देखने को मिली कि नकरोड बाज़ार के साथ लगते नदी नाले उफान पर आ गए। और चंबा तीसा मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है । भारी बारिश होने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब देखना यह होगा कि लोक निर्माण विभाग कब तक मार्ग को बहाल करता है।
