चंबा का ऐसा नौजवान जो अपनी मेहनत से जिले के बेरोजगारों के लिए बना प्रेरणा का स्रोत ….
जिला चंबा का एक ऐसा नौजवान जिसने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जिला के युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है हम बात कर रहे हैं जिला चंबा की ग्राम पंचायत कीड़ी के पधरी गांव के रहने वाले धारो राम की धारों राम ने सेब की नई किस्मों को लगाकर आज अच्छी-खासी आमदनी अर्जित कर रहे हैं धारो राम ने कुछ वर्ष पहले ही इस व्यवसाय को शुरू किया था और आज वह जिले के कामयाब बागवान है बता दे की धारों राम की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बागवानी विभाग की तरफ से भी उन्हें दो दो सामान प्रदेश स्तरीय आज दिन तक दिए जा चुके हैं धारो राम के पास हजारों की संख्या में सेब के पौधे हैं और वह सभी फल दे रहे हैं और इन पौधों की बदौलत वह हर साल लाखों रुपए की आमदनी अर्जित कर रहे हैं धारो राम ने ट्राइबल टुडे से बातचीत करते हुए बताया कि वह जिला के बेरोजगार युवाओं से अपील करते हैं कि वह लोग बागवानी को कि यह बेरोजगार इस व्यवसाय को अस्थाई रूप से नहीं बल्कि नियमित रूप से अपनाएं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
