chamba

चुराह में लोगों को बताई गई बालश्रम की बुराई …..

Spread the love

दिनांक 3 जून 2023 को गठित टीम के द्वारा तहसील चुराह में बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत जून माह में किए जाने वाले औचक निरीक्षण व लोगों को बाल-श्रम की बुराई के प्रति जागरूक किया गया! इस दौरान टीम द्वारा तीसा व भंजराढ़ू बाजार में दुकानों व ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया! इस दौरान टीम में नायब तहसीलदार तीसा श्री देशराज ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश चौधरी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती अंजना कुमारी, बाल कल्याण समिति सदस्य संतराम व निशा, जिला बाल संरक्षण इकाई से विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई के टीम सदस्य रमन शर्मा व बबली चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा से विक्की व पंकज कुमार सहित पुलिस विभाग से एएसआई रणजीत सिंह व उनकी टीम उपस्थित रहे!