पुरानी पेंशन बहाल होने पर कर्मचारियों ने शिव मंदिर भरमौर में किया नुवाले का आयोजन ……
वीरवार रात को भरमौर में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों की ओपीएस को बहाल करने को लेकर सरकारी कर्मचारियों द्वारा भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिर चौरासी में नुआले का आयोजन किया गया इस मौके पर ओपीएस की बहाली को लेकर भरमौर में कर्मचारियों द्वारा हवन व यज्ञ का आयोजन भी किया गया। गौरतलब है कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में ओपीस की बहाली को लेकर बड़ा ऐलान किया था जिसे सरकार ने बहाल कर दिया है लिहाजा इसी खुशी में भरमौर के ओपीएस में शामिल होने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों ने इस खुशी में भगवान भोलेनाथ के मंदिर चौरासी में शिव नुआले का आयोजन किया गया इस शिव नुआले का आयोजन किया गया था वहीं शुक्रवार को नुवाले की धाम का आयोजन भी हुआ जिसमे भी स्थानीय लोगों और में तमाम कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इससे पहले भी धर्मशाला में ओपीएस में शामिल होने वाले कर्मचारियों ने भारी संख्या में शामिल होकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सुक्खू का आभार व्यक्त किया था जिसमें प्रदेशभर से तमाम कर्मचारी व अधिकारी शामिल हुए थे। जिसके बाद हर विधानसभा क्षेत्र में ओपीएसस की बहाली को लेकर कांग्रेस नेताओं का आभार भी व्यक्त किया गया।
