Bharmour

मनोहर के परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए एनएसयूआई इकाई भरमौर ने शुरू किया धनसंग्रह अभियान …..

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर
सलूणी में हुए हत्याकांड में अपनी जान गंवाने वाले मनोहर के परिजनों की एनएसयूआई आर्थिक मदद करेगी। इसके लिए छात्र संगठन ने जिला भर में धन संग्रह करने का अभियान शुक्रवार को आरंभ कर दिया है। इसी कड़ी में डिग्री कालेज भरमौर की एनएसयूआई इकाई ने भी अभियान शुक्रवार को आरंभ किया है। ईकाई उपाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भरमौर बाजार में दुकानदारों से धन राशि जुटाई गई है। जबकि आगामी दिनों में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और गांवों में भी संगठन के कार्यकर्ता धन संग्रह करेगे। समीर का कहना है कि मृतक मनोहर एक निर्धन परिवार से संबंध रखता था और अब उसकी मौत के बाद परिजनों का कोई सहारा नहीं रहा है। उनका कहना है कि छात्र संगठन के समस्त कार्यकर्ता इस दुखद घड़ी में मनोहर के परिजनों के साथ है। लिहाजा कार्यकर्ता अपनी ओर से मृतक के परिजनों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की दिशा में प्रयास करेंगे