chamba

चम्बा में राजा वीरभद्र सिंह जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई प्रार्थना सभा

Spread the love

चम्बा:शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की पुण्यतिथि पर चम्बा जिला मुख्यालय मे एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के विभिन्न फ्रंटियर संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को याद किया। सबसे पहले चम्बा सदर विधायक नीरज नैयर व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल सिंह ठाकुर ने
ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके उनको पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने जारी वक्तव्य मे चम्बा सदर विधायक नीरज नैयर ने राजा वीरभद्र सिंह जी को एक जननायक और निस्वार्थ शख्सियत कहकर संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर यशवंत सिंह परमार हिमाचल के निर्माता थे तो राजा वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल सिंह ठाकुर ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह जी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का सर्वांगीण विकास करवाया। जिसके चलते वे छ: बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के विकास व उत्थान के लिए सदा उनको याद किया जाता रहेगा।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, महासचिव नरेश राणा, सेवादल पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनि, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, अल्पसंख्यक विभाग के लियाक़त खान,ब्लॉक महासचिव गोवर्धन आहुजा, महासचिव दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी व पूर्व पार्षद अमीन मलिक, ब्लॉक सचिव जितेंद्र मैहरा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी, पार्षद जीवन सलारिया, पार्षद सीमा कुमारी,पार्षद खालिद मिर्जा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा उर्फ राजू, युकां महासचिव हरीश नरयाल, कमल सिंह, सेवादल महासचिव मनोज दिओड , इंटक जिलाध्यक्ष डी आर निर्मोही, विजय कटोच, विजय मैहरा,मौजूद रहे