chamba

50 सवारियों से भरी थी बस और फेल हो गई ब्रेक फिर ड्राइवर ने किया यह काम ……

Spread the love

चंबा-तीसा मार्ग पर शनिवार को सवेरे निजी बस की ब्रेक फेल होने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बस को अनियंत्रित होता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इसे पहाड़ी से टकरा दिया। पहाड़ी से टकराने के बाद बस के रुकने पर इसमें सवार लोगों ने राहत की सांस ली घटना के वक्त बस में पचास के करीब लोग सवार बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार सवेरे चंबा की ओर आ रही एक निजी बस की स्टीक उतर आई पर अचानक ब्रेक फेल हो गई। बस को अनियंत्रित होता देख सवारियों में अफरा तफरी मच गई, मगर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टकराकर खाई में गिरने से बचा लिया इस दौरान मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।