प्राथमिक स्वास्थ्य कंेद्र गरोला में डेपुटेशन पर चिकित्सक, रामभरोसे सेवाएं
ट्राइबल टुडे
भरमौर:स्वास्थ्य खंड भरमौर के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला में
तैनात चिकित्सक को डेपुटेशन पर भेजने के चलते यहां पर सेवाएं बुरी तरह
से प्रभावित हो गई है। इसके चलते ग्रामीणों में भी भारी रोष पनप
उठा है और यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं भी रामभरोसे पर चल रही है। चंूकि
यहां पर फार्मासिस्ट समेत अन्य पद भी लंबे समय से रिक्त चले हुए है। जबकि
यहां पर चिकित्सक के डेपुटेशन पर होने के बाद केंद्र में मात्र चपरासी ही
डयुटी बजा रहा होता है। गरोला-उलांसा पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार
शर्मा ने यह खुलासा किया है।जानकारी के अनुसार गरोला स्थित प्राथमिक
केंद्र में स्वास्थ्य लाभ हेतू ग्राम पंचायत गरोला, उलांसा, रूणूहकोठी,
सियंूर और जगत के ग्रामीण पहंुचते है। लेकिन यहां पर प्रर्याप्त स्टाॅफ न
होने के चलते उन्हें मजबूरन भरमौर, होली या फिर चंबा की ओर रूख करना
पडता है। ग्रामीणों की मानें तो यहां पर एक चिकित्सक के अलावा चपरासी का
पद ही भरा हुआ है। जबकि अन्य लंबे समय से रिक्त चल रहे है। वहीं यहां
तैनात चिकित्सक को भी डेपुटेशन पर भेज दिया जाता है। उनका कहना है कि
मौजूदा समय में भी उपरोक्त चिकित्सक को डेपुटेशन पर भेज दिया गया है।
इसके चलते केंद्र में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है।
उधर, गरोला-उलांसा पंचायत समिति एवं परियोजना सलाहकार समिति के सदस्य
पवन कुमार शर्मा का कहना है कि गरोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं
बदहाल अवस्था में है। यहां पर तैनात चिकित्सक को डेपुटेशन पर भेज दिया
गया है। इसके चलते लोगों को यहां पर दिक्कत उठानी पड रही है। उनका कहना
है कि यहां पर मात्र एक ही चिकित्सक तैनात है। जिसे भी डेपुटेशन पर
भेजने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चपरासी के सहारे रहता है। उन्होंने
खंड चिकित्सा अधिकारी एवं उपमंडलीय प्रशासन से मांग की है कि यहां तैनात
चिकित्सक को डेपुटेशन पर ना भेजा जाए।
