Himachal Pradesh

नशा माफिया को हरगिज नहीं बख्शेंगे, उपमुख्यमंत्री की अपील, प्रदेश को नशे के जाल से निकालने में करें सहयोग

Spread the love

नशा समाज का दुश्मन है और नशे के विरुद्ध हिमाचल सरकार जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जारी प्रेस बयान में कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशे पर किसी को भी किसी प्रकार का समझौता नहीं करना है। जो बच्चे नशे में फंसे हैं, उन्हें भी इस दलदल से निकालना है और नौजवान इसमें न फंसे, इसके लिए हमें काम करना है। हर घर को जागना होगा, हर स्कूल को जागना होगा, शिक्षण संस्थान को जागना होगा। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना होगा, हर घर में अलख जगानी होगी। नशे के साथ समाज का नुकसान हो रहा है, परिवारों का नुकसान हो रहा है। नशे को कुचलने के लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के सौदागरों को पकडऩे के लिए कड़े कदम उठाए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह किसी एक अकेले का काम नहीं है, सबको साथ आना होगा, महिला शक्ति को, युवा वर्ग को पुलिस को, सबको मिलकर के आगे बढऩा होगा। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र से भी आग्रह किया है कि कानून को नशा खत्म करने के लिए सख्त बनाया जाए, इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और जो भी संभव होगा, सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि माफिया का कोई दल नहीं होता, माफिया का कोई धर्म नहीं होता, माफिया माफिया होता है और वह समाज का दुश्मन है। इसलिए हमें माफिया को कुचलने में कोई संकोच नहीं करना है।
नेताओं-पुलिस कर्मियों पर भी होगी कार्रवाई
डिप्टी सीएम ने कहा कि नशे के मामले में किसी भी राजनेता की सिफारिश को स्वीकार न किया जाए।