Bharmour

भरमौर की रूहनकोठी पंचायत के सियुका गांव में भूष्खलन के चलते मकान जमींदोज ……

Spread the love

विनोद ठाकुर भरमौर
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत रुहनकोठी के सियुका गांव में भारी बारिश के चलते शनिवार सुबह एक मकान भूस्खलन की जद में आकर ढह गया यह तो गनीमत यह रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ उस समय घर में कोई नहीं था अन्यथा मकान मालिक के परिवार को भी नुकसान हो सकता था बताया जा रहा है कि यह मकान चुहडू राम का था और पिछले वर्ष ही इस मकान का निर्माण कार्य पूरा हुआ था स्थानीय लोगों की माने तो चुहड़ु राम की पत्नी बीमार है और उसका इलाज चम्बा में चल रहा है दो बच्चे है जिनमे से बेटी उनके साथ है जबकि बेटा बाहर पढ़ाई करता है घर में कोई व्यक्ति नहीं होने के कारण घर का सामान भी घर के साथ मलबे में दफन हो गया है।बता दें कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार से ही भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते कई सड़क मार्गों पर जबरदस्त भूस्खलन हुआ है रूहनकोठी के सियुका गांव के लोगों की माने तो शनिवार सुबह करीब नौ बजे धड़ाम की आवाज सुनाई दी जैसे ही लोग अपने घरों से बाहर निकले तो चुहड़ु राम के घर के परखच्चे उड़ चुके थे और उनके दो मंजिला मकान पर मलबा और पेड़ आ गिरे थे उधर स्थानीय लोगों ने इस नुकसान के लिए सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों को कसूरवार ठहराया है उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदारों ने मनमर्जे ढंग से मक को रख दिया है और आज हो एक गरीब को इतना बढ़ा नुकसान उठाना पड़ा है वो भी अव्यवस्थित ढंग से रखे मक की वजह से उठाना पड़ा है स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर वह कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज तक कोई भी कदम इस मक को उठाने के लिए नही उठाया गया उन्होंने भरमौर प्रशासन से मांग की है कि आज जो सियुका गांव के लोगों का इतना बड़ा नुकसान हुआ है इसके लिए जिम्मेदार ठेकेदारों पर उचित कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए