Himachal PradeshPolitics

चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट; सुरेश पचौरी भाजपा में, पंजाब में पूर्व विधायक गुरप्रीत ने थामा झाडू

Spread the love

ट्राइबल टुडे न्यूज़
पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने अपने कई दिग्गज समर्थकों के साथ कांग्रेस का साथ छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। श्री पचौरी के साथ धार से पूर्व सांसद और आदिवासी नेता गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, कांग्रेस के भोपाल जिला अध्यक्ष रहे कैलाश मिश्रा और कांग्रेस के पदाधिकारी रहे कई नेताओं ने भी कांग्रेस छोड़ दी।
उधर, पंजाब में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यहां कांग्रेस की पंजाब इकाई को करारा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए।