Himachal PradeshPolitics

सरकार बचाने में विधानसभा अध्यक्ष ने निभाई अहम भूमिका

Spread the love

ट्राइबल टुडे न्यूज़
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को सरकार बचाने में अहम भूमिका निभाना के लिए ‘बब्बर शेर’ कहकर पुकारा। उन्होंने कहा कि मैं भाटियातवासियों का धन्यवाद करना चाहूंगा कि क्षेत्रवासियों ने एक बब्बर शेर को चुनकर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा में भेजा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी जब भी इतिहास के पन्ने पलटेगी तो कुलदीप सिंह पठानिया का नाम स्वर्णिक अक्षरों में लिखा पाया जाएगा। उन्होंने कुलदीप सिंह पठानिया को अपना बड़ा भाई कहते हुए कहा कि एक ऐसा बुद्धिजीवी, विधि का ज्ञाता और ऐसा सेवक चुनकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भेजा है। जिसने अध्यक्ष के रूप में इतिहास डाल दिया। पठानिया हमारे सत्ता पक्ष व विपक्ष विधायकों में भी लोकप्रिय हैं। यह कानून की परिभाषा लिखते हैं।
ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जो ऐसी परिभाषा लिखते हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह पठानिया को भी डराने के साथ तरह-तरह के लालच दिए गए, लेकिन ऐसा ईमानदार ईमान न बेचने वाला आपने विधायक चुनकर भेजा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुलदीप सिंह पठानिया के बेटे सुनाभ सिंह पठानिया को ईमानदार बाप के ईमानदार बेटा बताते हुए कहा कि वह भी पिता के साथ सेवक के रूप में काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री होने के साथ जिस विधानसभा क्षेत्र से हूं वहां से मेरे से भी ज्यादा पठानिया ने भटियात क्षेत्र में अभी एक साल में काम करवाए हैं। इतना ज्यादा पैसा विकास कार्यों को लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि पठानिया कहते हैं! मैं भटियात क्षेत्र की जनता की सेवा करने में कोई कोर का कसर नहीं छोडूंगा।