BharmourTribal

रा० मा० पा० स्वाई को लगातार चार वषों से मिला बैस्ट एस एम सी का अवार्ड

Spread the love

ट्राइबल टुडे न्यूज़ भरमौर
भरमौर:शिक्षा खंड गरोला की राजकीय माध्यमिक पाठ‌शाला स्वाई को खंड स्तरीय सर्वश्रेष्ठ SMC अवार्ड लगातार चौथी बार सर्वोत्तम एसएमसी अवार्ड से नवाजा गया है।
इसकार्य क्रम का आयोजन शिक्षा खंड गरोला के सैमीनार हाल में किया गया । शिक्षा खंड गरोला के समग्र शिक्षा अभियान के खंड परियोजना अधिकारी श्री मेहर सिंह ने विद्यालय को पुरस्कार से सम्मानित किया।
विद्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि गत तीन वर्ष से विद्यालय को वैस्ट एस एम सी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस वार भी बेस्ट एसएमसी अवार्ड माध्‌यामिक पाठशाला स्वाई को दिया गया है। विद्यालय को वर्ष 2020 में जिला स्तर पर तृतीय पुरस्कार मिला था।विद्यालय के अध्यापक अनिल कुमार को जिला स्तर पर वर्ष 2023 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्कृष्ट अध्यापक सम्मान से जिला परियोजना अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया था।