Himachal Pradesh

फतेहपुर के कैहरियां में पशुओं से भरा ट्राला पकड़ा, चुराह के 3 युवक गिरफ्तार

Spread the love

ट्राइबल टुडे
फतेहपुर के अंतर्गत कैहरियां में लोगों ने देर रात्रि 9 बजे एक ट्राले से 4 पशुओं को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्राला चालक सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ज्वाली प्रीतम सिंह जरियाल के अनुसार कैहरियां में लोगों ने शक के आधार पर एक ट्राले (एचपी 73-3446) को रोका, जिसमें 4 मवेशी लदे हुए थे। इस बारे में ग्रामीणों ने जानने की कोशिश की तो ट्राला सवार 3 युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। लोगों ने मवेशियों को ट्राले से उतारकर नीचे बांध दिया तथा पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्राला सवार तीनों युवकों रमजान, हामिद, शकीन निवासी चुराह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।