भरमौर की दूरदराज की ग्राम पंचायत चौबिया के पटोडी गांव में चार भाइयों का एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा

ट्राइबल टुडे भरमौर
भरमौर की दूरदराज की ग्राम पंचायत चौबिया के पटोडी गांव में चार भाइयों का एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। जिसमे रविंद्र,विजय,दर्शन तथा करनैल स्पूत्र हरी राम की पूरी उम्र की कमाई जलकर राख हो गई। रविवार लगभग छः बजे लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में देवदार की लकड़ी से ही घर बन होते हैं,जो पेट्रोल की तरह मिनटों में ही जल जाते हैं। दिन का समय होने के कारण पूरी पंचायत हो नही बल्कि आसपास की पंचायतों । क्योंकि चारों भाइयों के अपने अपने आशियाने थे,इस कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसमें तीन सिलेंडर फटने की आवाजें सुनी गई हैं। यहां तक कि भरमौर से भी लोग आज बुझाने पहुंच गए। लोगों ने साथ लगती पानी की लाइन को खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं कुछ युवाओं ने खेतों से मिट्टी फेंककर आग बुझाने में मदद की। सेंकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने अपना हर संभव प्रयास करते हुए नजदीकी अन्य घरों को आग लगने से बचा लिया। जिसमे लाखों रुपए के नुकसान का आकलन लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कार्यवाहक ए डी एम कुलवीर राणा ने अग्निशमन केंद्र खड़ा मुख से फायर ब्रिगेड मौके पर भेजने के आदेश दिए मगर लगभग चोबीस किलोमीटर का सफर तय करने से पहले एक घर पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ चुका था जबकि एक अन्य को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है,जिसे लोगों के प्रयास से बचाया जा सका है।
