BharmourTribal

स्वच्छता का संदेश देने 2500 किलोमीटर का सफर तय कर भरमौर पहुंचा उत्तराखंड का युवक

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर
हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों में गन्दगी न फैले इसके लिए उत्तराखंड का एक युवक प्रदेश की यात्रा साइकिल पर सवार होकर कर रहा है उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के 22 वर्षीय प्रेम रावत स्वच्छता का संदेश लेकर सोमवार को भरमौर पहुंचे यहां पहुंचने पर उन्होंने बताया कि वह 1 दिसंबर को अपने घर से निकले थे और हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों में स्वच्छता का संदेश दे चुके है उन्होंने बताया कि डलहौजी पहुंचने पर उनकी साइकिल खराब हो गई जिसके बाद वह पैदल और कहीं वाहनों में अपनी यात्रा कर रहे है उन्होंने बताया कि उनके साथ उनका कुता भी बराबर यात्रा कर रहा है।और जब वह घर से चले थे तो कुता बेहद छोटा था लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया तो इसे साइकिल में बैठाना भी मुश्किल हो रहा था लिहाजा साइकिल खराब होने के बाद वह अपनी यात्रा पैदल और कहीं किसी वाहन चालक से लिफ्ट लेकर पूरी कर रहे है है प्रेम रावत का कहना है कि लोग बेशक पहाड़ों में घूमने आते है और साथ साथ पहाड़ों में गन्दगी फैलाकर चले जाते है मेरा मकसद इन्ही धार्मिक और पर्यटन स्थलों में स्वच्छता का संदेश देने का है उन्होंने बताया कि वह घर में तीन भाई है और वह घर में सबसे छोटे है जब अपने पहाड़ी राज्यों को घूमने की इच्छा हुई तो साढ़े तीन माह में वह उत्तराखंड के अलावा हिमाचल के लगभग सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों को घूम चुके है महज 22 वर्षीय प्रेम रावत का कहना है कि भरमौर पहुंच कर चौरासी परिसर भरमौर भरमाणी माता मन्दिर और अन्य धार्मिक स्थलों में जाकर स्वच्छता का संदेश देंगे।