आज प्रदेश भाजपा विधायक दल के साथ हिमाचल प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर कांग्रेस सरकार द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमें भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा० जनक राज जी विशेष रुप से उपस्थित रहे।
ट्राइबल टुडे
कांग्रेस सरकार चुनाव के दौरान नारी शक्ति योजना, जिसमें मातृ शक्ति को 1500 रुपये दिये जाने वाले फॉर्म भरवा रही है। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की फोटो भी लगे हैं। इसी प्रकार विधान सभा चुनाव में भी कांग्रेस ने ऐसे फॉर्म भरवाए कर मातृशक्ति के साथ धोखा किया था। भाजपा इस बार कांग्रेस को यह हथकंडा अपनाने नहीं देगी।
प्रदेश भर में लगे अयोध्या श्रीराम मंदिर के पोस्टर-बैनर भी हटाए जा रहे हैं। जिनका किसी राजनीतिक दल से कोई लेना देना नहीं हैं जबकि नेताओं के पोस्टर नहीं हटे हैं।
इन सारे विषयों को चुनाव आयोग के समक्ष रखा है और हमें पूर्ण विश्वास है कि इस पर कार्रवाई होगी।
