BharmourTribal

श्री जय कृष्ण गिरि स्कूल भरमौर में विश्व वानिकी दिवस धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर
विद्यार्थियों ने पृथ्वी के अस्तित्व के लिए और हमारे अस्तित्व के लिए पेड़ों का क्या महत्व है इसके बारे में अपने विचार रखें। मुख्याध्यापक राजीव शर्मा ने विश्व वानिकी दिवस पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष 21 मार्च को पेड़ों के महत्व के विषय में जन-जागरूकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘विश्व वानिकी दिवस’ मनाया जाता है। जंगलों के बचाए रखने के लिए वर्ष 1971 में यूरोपीय कृषि संगठन ने 21 मार्च को प्रतिवर्ष ‘विश्व वानिकी दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया था।विश्व वानिकी दिवस 2024 का विषय ‘वन और नवाचार: बेहतर दुनिया के लिए नए समाधान’ है. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की इस थीम का यह भी अर्थ है कि पृथ्वी पर संभव सारा जीवन किसी न किसी तरह वनों के अस्तित्व से संबंधित है। आज मनुष्य अपने प्रयोग के लिए अंधाधुन वनों की कटाई करता जा रहा है जिससे आने वाले समय में धरती पर जन जीवन निसंदेह प्रभावित होगा । हम सभी मनुष्यों को इस बात को समझना चाहिए कि पेड़ पौधों का हमारे जीवन में कितना महत्व है और पारिस्थितिक तंत्र के लिए पेड़ पौधों का होना कितना जरूरी है । और सभी बच्चों को उनके जन्मदिन पर एक-एक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक मिस्टर सुंदर सिंह सुरेंद्र कुमार तेज सिंह कार्तिक सिंह मनोज कुमार आयुष कुमार कृष्णा कुमारी काजल शर्मा उमा देवी रोमा कुमारी पूजा कुमारी बीना कुमारी तनूजा ठाकुर भी मौजूद रहे।