Himachal PradeshLahaul SpitiTribal

लाहौल के तेलिंग नाला के पास एचआरटीसी बस पर गिरा हिमखंड, बाल-बाल बचे 17 यात्री

Spread the love

ट्राइबल टुडे
जिला लाहौल सपिति के तेलिंग नाला में एचआरटीसी की बस हिमस्खलन की चपेट में आ गई। हादसे में बस को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है बताया जा रहा है कि यह बस केलांग से मनाली की तरफ जा रही थी।
केलांग-मनाली सड़क पर राब बार सुबह 4:15 बजे यह घटना घटी ओर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के केलांग डिपो की बस पर तेलिंग नाला के पास हिमखंड गिर गया। इससे बस के कुछ शीशे टूट गए। हिमखंड गिरते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस में सवार सभी 17 यात्री बाल-बाल बच गए। यह बस डेढ़ बजे केलांग से कुल्लू के लिए निकली थी।
बताया जा रहा है कि रविवार को सिस्सू से अटल टनल रोहतांग के बीच पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ा था। ऐसे में जाम लगने के कारण बस तेलिंग नाला के समीप रुकी थी। सड़क के दोनों तरफ बर्फ की दीवार थी। इसी बीच पहाड़ी से हिमखंड बस के ऊपर आ गिरा। यात्रियों के अनुसार अगर हिमखंड ज्यादा बड़ा होता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। हिमखंड गिरते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री तुरंत बस से बाहर निकल आए।
उधर बस के परिचालक मनीष कुमार ने बताया कि जाम के कारण बर्फ की दीवारों के बीच बस डेढ़ घंटे से फंसी थी। इसी बीच हिमखंड गिरा। उन्होंने बताया कि छोटा हिमखंड गिरने से सभी 17 यात्री सुरक्षित रहे।