Himachal Pradesh

IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया, हिमाचल प्रदेश सहित इन राज्यों में दो दिन भारी बारिश का अनुमान है।

Spread the love

ट्राइबल टुडे
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 29 से 30 मार्च को मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश, ओलावृष्टि, और बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तराखंड में भी ओलावृष्टि की संभावना है। यह मौसमी बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हो रहा है।