Himachal Pradesh

नाचन के पूर्व विधायक एवम पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह निधन

Spread the love

ट्राइबल टुडे
नाचन के पूर्व विधायक एवम पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह अस्पताल से उपचार करने के बाद घर पहुंचाते ही निधन हो गया। डोगरा 77 वर्ष के थे। टेक चंद डोगरा चार बार विधायक रहे और एक बार सीपीसीएस भी बने। डोगरा मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन और एससीएसटी विकास निगम के चेयरमैन भी रहे हैं। डोगरा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक थे और उन्हें मंडी जिला में वीरभद्र सिंह का हनुमान कहा जाता था। डोगरा सुन्दरनगर जिला में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। वे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। डोगरा के निधन पर मंडी की सांसद रानी प्रतिभा सिंह,लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, रंगीला राम राव, प्रकाश चौधरी, चेतराम ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, नाचन आम आदमी पार्टी स्योजक एवम अध्यक्ष राकेश कुमार समेत अनेक नेताओं ने डोगरा के निधन पर गहरा दुख जताया है।