BharmourHimachal PradeshTribal

पंचायत में नहीं सुनी बात तो लोगों ने खुद कर दिया रास्ते का निर्माण

Spread the love

ट्राइबल टुडे
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ब्रेही में पंचायत द्वारा रास्ते का निर्माण न करवाने के बाद ग्रामीणों ने खुद ही अपना रास्ता बनाकर पंचायत को आईना दिखाया है। बार-बार पंचायत को शिकायत करने के बावजूद भी पंचायत इस रास्ते का निर्माण नहीं कर पाई थी । जानकारी के अनुसार ब्रेही के अधीन आने वाले रास्ता डुग सकराल भरैला सहित एक दर्जन गांवों के लोगों को पैदल आने-जाने के लिए जान जोकर में डालकर पहुंचना पड़ रहा है । ग्राम पंचायत प्रधान भी इस रास्ते का निर्माण करवाने के लिए अभी तक भी मस्ट्रोल इशू होने की बात कह रहे हैं। जबकि रास्ते से हर रोज स्कूल के बच्चे सहित दर्जनों गांव के के लोग आते जाते हैं। पंचायत प्रशासन विभाग से गौर न होने के बाद लोगों ने अब इस रास्ते का निर्माण स्वयं करने का जिम उठा लिया है। गांव में सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन है लिहाजा राजस्थान होने के कारण लोगों ने स्वयं रास्ता बनाकर मूवीस में वह लोगों के लिए आने जाने का रास्ता तैयार करके नई मिसाल पेश की है।
जानकारी के अनुसार यह पैदल चलने योग्य रास्ता करीब 3 महीने पहले भारी बारिश के चलते खराब हुआ था। लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी पंचायत और संबंधित विभाग अभी तक इस रास्ते का निर्माण नहीं कर पाए हैं । इसके कारण यहां के लोगों को आने जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतें किस तरह विकास में सहयोग करती हैं इसका ताजा उदाहरण यहां पर मिलता है। उधर इस बारे में स्थानीय निवासी जोगेंद्र कुमार ने कहा है कि वह बाहर रहते हैं। लेकिन पिछले कल जैसी वह अपने गांव आए तो उन्हें हैरानी हुई है कि गांव में इस तरह के रास्ते हैं और मवेशियों और आदमियों को आर पार करना बहुत ही मुश्किल हो रहा है । उन्होंने कहा है कि यहां से हर रोज दर्जनों लोग वह स्कूल के बच्चे आते जाते हैं अगर उनके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा । इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कम से कम गांव के रास्ते पर चलने रास्ते को सही किया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।

उधर इस बारे में प्रधान ग्राम पंचायत ब्रही राकेश कुमार ने कहा है की रास्ता खराब है लेकिन यह रास्ता स्कूल प्रबंधन द्वारा मैदान के निर्माण के दौरान लगाई गई मशीन के कारण हुआ है। उन्होंने कहा है की अभी 15 दिन बाद मस्ट्रोल इशू होगा और तब इस डंगे का निर्माण कर दिया जाएगा।