chambaHimachal Pradesh

शहर के बीचोंबीच आग का तांडव, एक झुलसा

Spread the love

ट्राइबल टुडे चंबा
चंबा शहर के बीचोंबीच चरपट मोहल्ला में आज अचानक गैस सिलेंडर के आग पकडऩे से एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की इस घटना में दो गीजर, गैस चूल्हा और कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया।
इस दौरान बीच बचाव करते हुए मकान मालिक को भी झुलसने से घाव आए हंै, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कमरे में लगी बेकाबू आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने के बाद ही मोहल्लावासियों ने राहत की सांस ली।