Himachal PradeshPolitics

महंगाई-बेरोजगारी दूर करेगी कांग्रेस

Spread the love

प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं, पार्टी का न्याय पत्र सराहनीय

संवाददाता विनोद ठाकुर
ट्राइबल टुडे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनावों के लिए जारी न्याय पत्र की सराहना की है। उन्होंने न्याय पत्र की सराहना करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय व 25 गारंटी को महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार की असमानता को दूर करने के प्रति बचनबद्ध है। कांग्रेस जो कहती है उसे वह हर हाल में पूरा करती है। कांग्रेस के न्याय पत्र में पांच न्याय व 25 गांरटी देश में किसी भी प्रकार की असमानता को दूर करना जिसमें सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक प्रमुख है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार से लोगों के साथ अन्याय हो रहा है, राजनीतिक दलों के नेताओं को जेलों में डाला जा रहा है, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है वह सब देश के लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने आज पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। भाजपा ने हर साल एक करोड़ लोगों को रोजगार देने व हर एक के खाते में 15 लाख देने का वादा किया था जो आज दिन तक पूरा नहीं हुआ। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस का न्यायपत्र देश में हो रहें अनान्य के खिलाफ कांग्रेस की गारंटी है। बेरोजगारी व मंहगाई पर काबू पाने में एनडीए सरकार पूरी तरह विफल रही हैं। कांग्रेस इस समस्या को दूर करने के लिए कारगर कदम उठाएगी।