हमीरपुर लोकसभा : लगातार पिछले आठ चुनाव हारी कांग्रेस
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
कांग्रेस के लिए चुनौती बनी हमीरपुर संसदीय सीट
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए फील्ड सज चुकी है। भाजपा ने प्रदेश में चारों संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर उन्हेंं चुनावी समर में उतार दिया है, वहीं कांग्रेस ने हालांकि अधिकृत रूप से अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी ने हमीरपुर, मंडी व शिमला संसदीय क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों का चयन लगभग कर लिया है, जबकि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भी आम राय बनाने की कोशिश जारी है। भाजपा व कांग्रेस पार्टी में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी के चलते हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रदेश की हॉट सीट बन चुका है तथा सबकी निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। भाजपा के अनुराग ठाकुर लगातार पंाचवीं बार इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। लंबे अरसे से यह सीट कांग्रेस पार्टी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यहां पर कांग्रेस पार्टी को पिछले लगातार आठ चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी हर बार नया प्रत्याशी मैदान में उतार कर भाजपा को घेरने का प्रयास करती है, लेकिन अभी तक कांग्रेस को सफलता नहीं मिल पाई है। पिछले पंाच लोकसभा चुनावों में कांग्रेस यहां से चार प्रत्याशियों पर अपना दांव खेल चुकी है।
दो बार तो कांग्रेस ने यहां से भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को चुनावी रण में उतारा, लेकिन कामयाबी नही मिल सकी। 2007 के उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी ने यहां से दो बार पहले चुनाव लड़ चुके रामलाल ठाकुर को चुनाव में उतारा था, लेकिन वह भाजपा के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल से 80059 मतों से हार गए थे। वहीं, कांग्रेस ने 2008 में हुए उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बदलते हुए
