BharmourHimachal PradeshTribal

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय सांह में मतदाता जागरूक दिवस मनाया गया

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय सांह में मतदाता जागरूक दिवस मनाया गया इस मौके पर कक्षा नवी व दसवीं के छात्र-छात्राओं ने कई प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें बच्चों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया इस कार्यक्रम के बच्चों ने निम्नलिखित गतिविधियों में भाग लिया जिसमें कार्ड मेकिंग में पहला स्थान कार्तिक कुमार दूसरा स्थान अक्षय कुमार व तृतीय स्थान पर सोनाक्षी रही इसके अलावा पोस्टर मेकिंग में पहला स्थान आदित्य कुमार दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार और तीसरे स्थान पर सुनीत कुमार रहे कार्यक्रम के अंत में मुख्य अध्यापक ने बच्चों को मतदान की आवश्यकता व इसके महत्व को समझाते हुए लोकतंत्र के विषय में बारीकी से अवगत करवाया साथ ही बच्चों के माध्यम से उनके अधिकार अभिभावकों व समाज के प्रत्येक हर उस नागरिक जो 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के हैं अपने मत के प्रयोग करने की अपील की।