चुराह: 12-डी फार्म भरने के बाद घर से वोट डाल सकेंगे बुजुर्ग
लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से आयुवर्ग और दिव्यांगजन 12-डी फार्म भरने के बाद घर या अन्य जगह से भी मतदान कर सकेंगे।
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे तीसा।,
तीसा। लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से आयुवर्ग और दिव्यांगजन 12-डी फार्म भरने के बाद घर या अन्य जगह से भी मतदान कर सकेंगे।
85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग या दिव्यांग जनों को 12-डी फार्म भरना अनिवार्य होगा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के दायरे में आने वाली 55 पंचायतों में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से फार्म भरवाने का जिम्मा बीएलओ का होगा।
चुराह विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते परिक्षेत्र की 55 पंचायतों में 1339 मतदाता 85 वर्ष की आयु सीमा से अधिक आयु के बुजुर्ग समेत दिव्यांजन हैं। इनमें 804 दिव्यांगजन और 535 मतदाता 85 वर्ष की आयुसीमा से अधिक आयु के बुजुर्ग हैं। बुजुर्गों और दिव्यांग जनों को सुविधा देने के लिए चुनाव आयोग ने इस तरह का प्रावधान किया है।
उपमंडल अधिकारी नागरिक चुराह के कार्यालय में एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समस्त बीएलओ को निर्देश जारी किए कि वे बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के पास पहुंच कर उनसे मतदान करने को लेकर उनकी राय लें। इन्हें 12-डी फार्म उपलब्ध करवाकर भरवाएं।
