chambaHimachal Pradesh

आज दिनांक 23/04/2024 को , प्यार मोहम्मद पठान जी, प्रशांत महाजन जी,उत्तम चन्द वाशिष्ठ जी अशोक कुमार गौतम , सोभीया राम , प्रकाश चंद , राज कुमार ,रोशन लाल , नानक चंद , अशोक कुमार , अजय कुमार , बालक राम , पियूष , हर्षित , बंटू व अन्य कई लोगो ने धरने पर बैठकर शाम तक अपनी उपस्थिति दर्ज की ।

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे ,
आज दिनांक 23/04/2024 को , प्यार मोहम्मद पठान जी, प्रशांत महाजन जी,उत्तम चन्द वाशिष्ठ जी अशोक कुमार गौतम , सोभीया राम , प्रकाश चंद , राज कुमार ,रोशन लाल , नानक चंद , अशोक कुमार , अजय कुमार , बालक राम , पियूष , हर्षित , बंटू व अन्य कई लोगो ने धरने पर बैठकर शाम तक अपनी उपस्थिति दर्ज की । आते जाते लोगो ने भी इस मुहिम की सराहना की और जिला प्रशासन की कारगुजरी की निंदा की ।
आज व्याणा पंचायत , ब्लॉक सलूणी के कार्यकर्ताओं ने पंचायत से प्राप्त दस्तावेज टीम के साथ सांझा किए और और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात को रखा । अशोक कुमार ने PWD विभाग का हाल बताते हुए अपनी बात रखी जिसमें करोना काल से आज तक मात्र 6-7 किलो मीटर की सड़क का कार्य पूर्ण नही हुआ प्रोथा से सरा तक साहो क्षेत्र में । इसी बीच सोभिया राम ने कहा कि अगर चंबा प्रशासन ने धरना पर बैठे लोगो की मांगें जल्द पूरी न की तो मैं आमरण अनशन पर बैठ जाऊंगा और यही पर आत्मदाह कर लूंगा तथा उपायुक्त महोदय से गुजारिश है कि मुझे आत्मदाह करने की अनुमति प्रदान करें और इसकी जिम्मेवारी लें। प्यार मोहम्मद पठान ने कहा कि जो मामले पुलिस थाना चंबा में लंबित किए जा रहे हैं उन्हें तुरंत निपटाएं और दोषियों के विरुद्ध FiR दर्ज करें । प्रशांत महाजन ने कहा कि पुलिस प्रशासन से बार बार सूचना मांगने पर भी सूचनाएं प्रदान नही की जा रही हैं और सरकारी CCTV केमरों की फुटेज ऑडियो – वीडियो देने से आनाकानी कर रहा है जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। पुलिस प्रशासन चंबा के लोगो को जो नाजायज चालान करके प्रताड़ित किया जा रहा है, इस लूट को भी बंद किया जाए । अंत में उत्तम चन्द वाशिष्ठ ने कहा कि चंबा प्रशासन को जो ज्ञापन अब तक दिए गए हैं उन पर निष्पक्ष कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाए ।