आज दिनांक 24/04/2024 को श्री योग राज महाजन जी , प्यार मोहम्मद पठान जी, उत्तम चंद वाशिष्ठ जी, प्रकाश चंद जी , श्री राज कुमार जी, श्री रोशन लाल जी , श्री नानक चंद जी , श्री रमेश कुमार जी, श्री अशोक कुमार जी, श्री सोभिया राम जी , श्री हितेश कुमार जी व अन्य आरटीआई कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर उपस्थिती दी ।
आज डीसी चंबा से मिलकर बात की तो उन्होंने चुनिंदा मुद्दे देने को कहा और उनके ऊपर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।
इसलिए कल यानी 25 अप्रैल को हम अपनी मुख्य मुख्य मांगे उपायुक्त महोदय को दे देंगे ।
अगर अगले दस दिन में कोई पुख्ता कार्यवाही नही होती है तो उसके बाद फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा ।
अबकी बार सिर्फ उपायुक्त महोदय का मान रखने के लिए हम धरने को स्थगित कर रहे हैं।
