BilaspurHimachal Pradesh

बिलासपुर गोबिंदसागर में बहा फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

प्रधानमंत्री मोदी ने दो माह पहले किया था 92 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास
रातों रात बह कर भाखड़ा डैम पहुंचा मेटिरियल
नंगल में हाईअलर्ट, डैम की सुरक्षा बढ़ाई

जिला बिलासपुर के अंतर्गत स्थित नैहलां गांव में गोबिंदसागर झील में लगाया जा रहा करीब 92 करोड़ का प्रोजेक्ट झील में बह गया। करीब दो माह पहले चार मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट का ऑनलाइन शिलान्यास किया था, लेकिन धरातल पर उतरने से पहले ही यह प्रोजेक्ट पानी में बह गया। अब इस प्रोजेक्ट को लेकर इंतजार और बढ़ जाएगा। जानकारी के अनुसार भाखड़ा के डाउन समीप गांव नैहला के पास झील में निजी कंपनी की ओर से फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट को लेकर कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात के समय यह सोलर प्रोजेक्ट झील में बह गया। झील में इस प्रोजेक्ट के बहने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात हुई इस घटना से यह सोलर प्रोजेक्ट के पैनल नंगल डैम पहुंच गए।
इस फ्लोटिंग सोलर प्लॉट के बह कर नंगल डैम तक पहुंचने के कारण बीबीएमबी मैनेजमेंट भी हैरान पेरशान था और झीलमें बह कर आने वाले सोलर पैनलों ने नंगल डैम के गेटों को कोई नुकसान न हो, इसके  लिए रात भर बीबीएमबी के कर्मचारी व अधिकारी भी जुटे रहे। उधर, यह भी दावा किया गया था कि आंधी, तूफान, झील के पानी बढऩे व पानी का स्तर नीचे जाने पर भी इस फ्लोटिंग सोलर सिस्टम पर कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन अभी तो ऐसे हालात ही पैदा नहीं हुए और इस तरह इस प्रोजेक्ट का पानी के बहाव में बह जाना कई सवालिया निशान खड़े करता है, क्यों कि कुछ दिनों पहले तक इस प्रोजेक्ट के निर्माण में जुटी कंपनी इस प्रोजेक्ट को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी बता कर खूब वाहवाही लूट रही थी।