chambaHimachal Pradesh

चम्बा के चुराह तीसा में अधिकारियों ने की चुनावी रिहर्सल

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

डेमो पोलिंग स्टेशन से मतदान अधिकारियों ने पोस्टल बैलेट पेपर से की वोटिंग
चुराह विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया संबंधी चुनाव पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय तीसा में संपन्न हुआ। इस दौरान पीठासीन अधिकारियो, सहायक पीठासीन अधिकारियो व पोलिंग अधिकारियों को अलग-अलग रिहर्सल करवाई गई। रिहर्सल कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम चुराह शशिपाल शर्मा ने चुनाव अधिकारियों को अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाने और चुनाव आयोग की दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाए जाने वाले सभी पहलुओं से अवगत करवाना है। इस दौरान एसडीएम चुराह की निगरानी में स्थापित किए गए डेमो पोलिंग स्टेशन के माध्यम से मतदान अधिकारियों ने पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान भी किया।
चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पुरुष, महिला व युवा चुनाव अधिकारियों सहित लगभग सात सौ चुनाव अधिकारी ने हिस्सा लिया। रिहर्सल कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर लेख राज महाजन, रोहित भारद्वाज, बजीरु शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मोक पोल एवं और बीवी पेट संचालन और मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का उचित निवारण भी किया। इलेक्शन कानूनगो सचिन कुमार द्वारा सभी उपस्थित मतदान अधिकरियों को ईवीएम व वीवी पैट की प्रक्रिया संबंधित विस्तृत जानकारी व हैंडस आन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान तहसीलदार चुराह राकेश नंगल के अलावा सभी सेक्टर अधिकारी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।