12 दिन के बाद पैदल यात्रियों के लिए बहाल हुआ खड़ामुख होली मार्ग लोगों ने ली राहत की सांस
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर,
12 दिन के बाद खडामुख होली मार्ग पैदल चलने के लिए यात्रियों के लिए बहाल कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कल से सभी मशीनरी वह कर्मचारियों को मुख्य मार्ग को बहाल करने के लिए तैनात किया जाएगा और उम्मीद की जा रही है की एक-दो दिन के भीतर मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए भी बहाल हो जाएगा।
बहरहाल अब यात्रियों को खड़ी होती चढ़ाई चढ़कर एक जगह से दूसरी जगह नहीं पहुंचाना पड़ेगा। पैदल मार्ग बाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। मार्ग बाहर होने के चलते यात्री अब मुख्य मार्ग से लगते ही सुहागा सड़क से पैदल होकर होली व चंबा के लिए आवाजाही कर सकते हैं।
विभाग व विद्युत परियोजना की माने तो कल से खड़क होली राज्य मार्ग को बहाल करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यहां पर सड़क का एक हिस्सा बिल्कुल ही चला गया है जहां पर डंगा लगाया जाएगा। जैसे ही यह डंगा लग जाएगा यह मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो जाएगा। विभाग व विद्युत परियोजना ने इस मार्ग को बहाल करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है। हालांकि अभी तक भी यहां पर पहाड़ी का एक हिस्सा लगातार धंस रहा है। लेकिन विभाग के एसडीओ भालचंद्र ने बताया है कि इस सड़क की बहाली के लिए जल्द से जल्द प्रयास किया जा रहे हैं।
गौरतलब है करीब 12 दिन पहले यहां पर एक भारी लैंड स्लाइड हुआ था। जिसकी चलते तकरीबन 100 मीटर सड़क का हिस्सा इसकी जद में आ गया था लगातार हो रही लैंड साइड के चलते इसके नीचे काम करना भी किसी खतरे से कम नहीं था। लिहाजा लोगों को पैदल खड़ी चढ़ाई चढ़कर के किलोमीटर पैदल होते हुए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना पड़ रहा था।
वहीं छोटे वाहनों को लकड़ी के पुल से गुजर कर वाया भरमौर होकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना पड़ रहा था। लकड़ी का पुल होने की वजह से यहां पर भी हादसे का अंदेशा लगातार बना रहा था लिहाजा प्रशासन ने भी इस पुल पर लोड गाड़ियों के गुजरने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।
लेकिन अब पैदल सड़क बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले एक-दो दिनों में यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बहाल हो जाएगी।
वही इस सड़क की बहाली को लेकर प्रशासन व विभाग पर भी लगातार दबाव बना हुआ था। पिछले 12 दिनों से सड़क बंद होने के चलते यहां पर दोनों ओर से बड़ी गाड़ियों का लंबा जाम भी लगा हुआ है। विद्युत परियोजना का सामान लेकर आई हुई बड़ी गाड़ियां पिछले 12 दिनों से यहीं पर खड़ी है इसके चलते इसके चालक भी काफी परेशान दिख रहे हैं।
