chambaHimachal Pradesh

तुम पैसे दो, फैंटेसी लीग में तुम्हारी जीत पक्की

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चंबा। एक तरफ जहां एक फैंटेसी लीग में करोड़ों रुपये युवा जीत रहे हैं, वहीं जिला चंबा में एक युवक करोड़पति बनने के नाम पर ठगी का शिकार हो गया है।

यह मामला भटियात विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है। सिहुंता के एक युवक से शातिरों ने 23 हजार रुपये की राशि ठग ली। ठगी का शिकार हुआ युवक अब पुलिस के द्वार पहुंचा है। पुलिस चौकी सिहुंता में युवक ने शिकायत पत्र दिया है। साथ ही ऑनलाइन ठगी के दौरान हुई बातचीत, नाम और खाता संख्या पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार युवक को शातिरों ने यह आश्वास्त किया कि वे उन्हें पैसे दे और वे एक टीम लगाकर देंगे। इससे युवक करोड़पति बन जाएगा। लालच में आकर युवक ने राशि दे दी, मगर बाद में उसे पता लगा कि वह ठगी का शिकार हुआ है। बहरहाल, अब युवक ने पुलिस में शिकायत दी है। साथ ही पुलिस महकमे से मांग की है कि शातिरों को पकड़ा जाए, जिससे उसकी खोई राशि वापिस मिल सके।
सिहुंता पुलिस चौकी प्रभारी गुरबख्श का कहना है कि इस तरह मामला सामने आया है। कहा कि युवक ने लालच में आकर यह गलती की। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।