Himachal Pradesh

कंगना के पीआरओ बन गए हैं जयराम ठाकुर

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा है कि संजय अवस्थी ने कहा है कि मंडी संसदीय सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कंगना के पीआरओ बन कर उनका स्टेज संचालन कर रहे हैं। मंडी संसदीय सीट पर उनके प्रत्याशी की हार निश्चित है। लोग अभिनेता को नहीं, नेता को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेताओं ने कोविड के दौरान पीपी किट्स, सेनेटाइजर और मास्क तक के घोटाले किए हों, वे अपने आप को बहुत ही ईमानदार होने का दावा कर रहे हैं।

भाजपा के नेता आज कांग्रेस पर झूठे और आधारहीन आरोप लगा कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। श्री अवस्थी ने कहा है कि छलकपट से भाजपा ने राज्यसभा की सीट को जीता है, जबकि बहुमत कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा कि जयराम प्रदेश में मंडी संसदीय सीट सहित प्रदेश के तीन उपचुनाव चार जीरो से बुरी तरह हारे, उस समय उन्होंने अपना मुख्यमंत्री का पद क्यों नहीं छोड़ा।