राष्ट्रपति के दौरे पर मुंह छिपा रहीं धर्मशाला की सडक़ें
संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
स्मार्ट सिटी में सडक़ों की हालत खराब, आईपीएल में भी पहुंचे दुनिया भर से लोग, शहर की बदनामी के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार
धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति के दौरा और आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों व दीक्षांत समारोह में आने वाले विद्यार्थियों सहित उनके परिजनों को स्मार्ट सिटी में खोदी नालियां के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धर्मशाला अपने प्राकृतिक सौंदर्यी के लिए दुनिया भर में विख्यात है और देश-विदेश से लाखों सैलानी यहां की वादियोंं को करीब से निहारने के लिए पहुंचते हैं। वैसे तो साल भर सैलानियों के आने का सिलसिला जारी रहता है, लेकिन एचपीसीए के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार व नौ मई को होने वाले आईपीएल मैचों को लेकर खेल प्रेमियों की ज्यादा संख्या में आने की उम्मीद है, लेकिन स्मार्ट सिटी धर्मशाला की सडक़ों का बेतरतीब काम खेल-प्रेमियों की परेशानियां बढ़ाने वाला है। शहर में कोतवाली से लेकर शिक्षा बोर्ड तक जगह-जगह की गई खुदाई से पैदल रास्तों पर कहीं रेत-बजरी, कहीं पत्थर तो कहीं मिट्टी बिखरी पड़ी है। इतना ही नहीं, कई स्थानों पर खुले गड्डे भी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।
शहर के ही एक छोर पर बने क्रिकेट ग्राउंड में दो बड़े आईपीएल मैच हो रहे हैं। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आज से शुरू होने वाले आईपीएल मैचों और छह माह को प्रस्तावित राष्ट्रपति दौरे के दौरान धर्मशाला आने वाले अतिथियों सहितदर्शकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला में बन रहे कॉरिडोर के निर्माण कार्य के चलते सडक़ को कई स्थानों पर खोदा गया है। वहीं, इससे निकलने वाला मलबा सडक़ की दूसरी तरफ फेंका जा रहा है।
