Himachal PradeshMandiPolitics

विक्रमादित्य सिंह ने भरा नामाकंन, CM भी रहे साथ

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

मंडी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन के समक्ष नामांकन पत्र भर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू प्रभारी राजीव शुक्ला और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहीं। संसदीय क्षेत्र में वीरभद्र परिवार का यह दसवां चुनाव है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का यह तीसरा और लोकसभा का पहला चुनाव है। इससे पहले वह शिमला ग्रामीण से विधानसभा के दो चुनाव लड़ चुके हैं।

दोनों में विजयी हुए थे। वर्तमान में वह शिमला ग्रामीण से विधायक हैं। उन्होंने अपने पिता स्व. वीरभद्र सिंह और माता प्रतिभा सिंह की कर्मभूमि रहे मंडी संसदीय से अपना राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे, वहीं वीरभद्र सिंह ने चार और प्रतिभा सिंह ने यहां पांच बार चुनाव लड़ा था। दोनों छह बार विजयी हुए थे। नामांकन के बाद ऐतिहासिक सेरी मंच पर रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने सेरी मंच पर भारी संख्या पर उपस्थित संबोधित किया।

कांग्रेस पार्टी के समस्त दिग्गज नेताओं ने भाजपा कर कड़ा प्रहार किया, वहीं कार्यक्रम में दुर्गम क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में कार्यकर्ता मंडी पहुंचे थे, जबकि चंबा जिले के पांगी से महिला कार्यकर्ताओंं का एक दल तीन दिन पहले वहां से चलकर मंडी पहुंचा और खूब जोश के साथ शक्ति प्रदर्शन में भाग लिया। कार्यकर्ता सुबह से ही पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते गाते सेरी मंच तक पहुंचे। मंच पर बैठने के लिए 100 के करीब कुर्सियां लगाई गई थी। यह संसदीय क्षेत्र प्रदेश के छह जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। प्रदेश के तीनों जनजातीय यानी दुर्गम क्षेत्र भी इस संसदीय क्षेत्र का भाग हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सदस्य राजीव शुक्ला, कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी, सांसद व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह सहित अन्य दिग्गज नेता उपस्थित रहे।