रावी में गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, चालक की मौ*त
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार एक सीमेंट से लदा ट्रक के अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंबा के गांव तराला निवासी योगराज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।
