chambaHimachal Pradesh

ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चंबा। मेड़ा-जखराल मार्ग के जीरो प्वाइंट पर ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 10 मीटर नीचे डांड नाला में गिर गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों की पहचान जुबेर गांव तरभोल, मुश्ताक गांव तरभोल और ताहिर गांव अकूजा के रूप में हुई है। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नाले में गिरी कार के बीच फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाल कर किहार अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दाखिल कर लिया गया है। बहरहाल, तीनों की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के कानूनगो ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
वीरवार मध्य रात्रि ऑल्टो कार में ताहिर, मुश्ताक और जुबेर मेड़ा-जखराल की ओर जा रहे थे। मार्ग पर स्थित जीरो प्वाइंट पर अचानक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस वजह से उसमें सवार तीनों जख्मी हो गए। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने तीनों को किहार अस्पताल पहुंचाया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाने पर तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है। तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, राजस्व विभाग के कानूनगो जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कार हादसे में चोटिल तीनों व्यक्तियों को प्रशासन की ओर से 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।