हिमाचल में बड़े चेहरों का बड़ा इम्तिहान
विधानसभा चुनावों में मिली लीड लोकसभा में बरकरार रखना चुनौती
सराज से जयराम ने हासिल की थी सबसे बड़ी जीत
मंडी से कंगना के लिए समान समर्थन जुटाना पूर्व सीएम के लिए बड़ी चैलेंज
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
हिमाचल में बड़े नेताओं का इस बार इम्तिहान भी बड़ा होगा। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नंबर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ही है। विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर ने लीड के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। सराज विधानसभा क्षेत्र से जयराम ठाकुर ने 38 हजार 183 वोट के अंतर से चुनाव जीता था। इस बार मंडी में कंगना रणौत लोकसभा की प्रत्याशी हैं और जयराम ठाकुर इस लीड को बरकरार रख पाते हैं, तो यह कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है। दरअसल, मंडी संसदीय सीट पर सराज को भाजपा और रामपुर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस रामपुर की लीड को बरकरार रखती है, तो वह सराज में भाजपा के मुकाबले में खड़ी हो सकती है। फिलहाल, विधानसभा में दूसरी बड़ी जीत कांगड़ा से पवन काजल की थी। पवन काजल 19 हजार 834 वोट के अंतर से चुनाव जीते थे। इसलिए यहां भी उन्हें अपने इस प्रदर्शन को बरकरार रखने की चुनौती झेलनी पड़ रही है। कांगड़ा में कांग्रेस ने आनंद शर्मा को मैदान में उतार कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है, जबकि भाजपा ने राजीव भारद्वाज पर यहां दांव खेला है।
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां 2022 के विधानसभा चुनाव में मोहन लाल ब्राक्टा तीसरे सबसे लीड के साथ जीतने वाले उम्मीदवार थे। मोहन लाल ब्राक्टा ने 19 हजार 339 मत हासिल कर विधानसभा का चुनाव जीता था। रोहड़ू शिमला संसदीय क्षेत्र में है और मोहन लाल ब्राक्टा मौजूदा सरकार में सीपीएस हैं। नगरोटा बगवां से आरएस बाली 15 हजार 891 वोट के अंतर से चुनाव जीते थे इस बार कांगड़ा से टिकट
