Himachal PradeshSolan

बायोजेनेटिक ड्रग्स से अल्प्राजोलम की 1.97 करोड़ टैबलेट बरामद

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

बद्दी में 432 किलो कोडीन, 40 किलो अल्प्राजोलम का कच्चा माल भी फ्रीज
बद्दी में साइकोट्रॉपिक व दवाओं के विर्निर्माण और अवैध आपूर्ति के मामले में पंजाब पुलिस की एसटीएफ ने बॉयोजेनेटिक ड्रग्स सें अल्प्राजोलम की 1.97 करोड़ टैबलेट बरामद की है। इसके अलावा राज्य दवा नियंत्रण प्रशासन ने 432 किलो कोडीन को कब्जे में लेकर पड़ताल तेज कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बॉयोजेनेटिक ड्रग्स कंपनी ने छह मई, 2023 से अब तक विभिन्न ब्रांड नाम से अल्प्राजोलम 0.5 की 21.66 करोड़ टैबलेट का निर्माण किया है। कंपनी ने मई 2023 में कच्चे माल के रूप में 139 किलोग्राम अल्प्राजोलम खरीदा था, जिसमें से अब 40 किलोग्राम ही बाकी रह गया है। इसे पंजाब एसटीएफ ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपने कब्जे में ले लिया है। नशीली दवाओं के कथित उत्पादन व अवैध बिक्री के इस मामले में राज्य दवा नियंत्रण प्रशासन बद्दी की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है क्योंकि विगत एक वर्ष में साइकोट्रोपिक दवाओं की बड़े पैमाने पर बिक्री के बावजूद बायोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड व स्माईलैक्स प्रबंधन ने लाइसेंस की शर्तों को धत्ता बताते हुए जानकारी साझा ही नही की।
प्रति वर्ष करोड़ों गोलियों के बड़े पैमाने पर उत्पादन ने 2005 से संचालित इस फार्मास्युटिकल इकाई के संचालन पर सवालिया निशान लगा दिया है। यदि पंजाब की स्पेशल टास्क फोर्स दोनों कंपनियों से हो रही नापाक बिक्री का खुलासा नहीं करती तो राज्य दवा नियंत्रण प्रशासन बिक्री-संबंधी उल्लंघनों पर चुपचाप बैठा रहता। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि दोनों दवा उद्योगों को एसटीएफ द्वारा उठाए गए मुद्दों के साथ-साथ दवा।