Education

Admit Card: जेईई एडवांस्ड केे एडमिट कार्ड जारी

Spread the love

26 को परीक्षा; 31 को रिस्पांस शीट, तीन जून को बंद होगी ऑब्जेक्शन विंडो

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे – नई दिल्ली,

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने शुक्रवार को जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनशन एडवांस्ड हॉल टिकट आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट द्भद्गद्गड्डस्र1.ड्डष्.द्बठ्ठ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस साल जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास द्वारा आयोजित की जाएगी। जेईई मेन्स के रिजल्ट के जेईई एडवांस्ड 2024 के आवेदन फॉर्म का लिंक आधिकारिक वेबसाइट द्भद्गद्गड्डस्र1.ड्डष्.द्बठ्ठ पर सात मई तक एक्टिव था। परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाएगा। बता दें, जेईई एडवांस्ड में दो पेपर होते हैं।
पेपर-1 का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं जेईई एडवांस्ड की रिस्पांस शीट 31 मई, 2024 को जारी होगी और प्रोविजनल आंसर की दो जून, 2024 को जारी की जाएगी। इसके बाद ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अनुमति दी जाएगी। ऑब्जेक्शन विंडो 3 जून, 2024 को बंद कर दी जाएगी और फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट नौ जून, 2024 को जारी कर दिए जाएंगे। आईआईटी जेईई एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा के लिए वही छात्र योग्य हैं, जिनकी रैंक जेईई मेन्स 2024 में टॉप 2,50,000 लाख रैंक में आई है। जेईई एडवांस्ड के स्कोर के आधार पर ही देश के आईआईटीज में दाखिला मिलता है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट द्भद्गद्गड्डस्र1.ड्डष्.द्बठ्ठ पर जाएं। अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2024 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को मांगी गई लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करना होगा। सबमिट लिंक पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।