Himachal PradeshPolitics

Himachal Election: दो करोड़ रोजगार नहीं, बेरोजगारी ही बढ़ी

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

जयसिंहपुर-तिनबड़-पंचरुखी में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा रविवार को चुनाव प्रचार के चलते जयसिंहपुर तिनबड़ और पंचरुखी के एकदिवसीय दौर पर पहुंचे। आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा संकुचित विचारधारा के लिए देश और राज्यों में लकीरें खींच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में एक साल में दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज बेरोजगारी रिकार्ड पर है। अकेले केंद्र मे 30 लाख सरकारी पद् खाली है। भाजपा ने अपने पूर्व के घोषणा पत्र का जिक्र तक नहीं किया। महंगाई कम करने का वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया । महंगाई आसमान छू रही है । वहीं, धार क्षेत्र में आनंद शर्मा के जनसभा समूह में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान धार क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कृषि मंत्री चौधर चंद्र कुमार, युवा सेवा खेल आयुष एवं कानून मंत्री यादविंदर गोमा, कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा मंत्री गोमा ने पहली जून को आनंद शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा केंद्र में विदेश मंत्री, टेक्सटाइल और वाणिज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं और खुशी की बात यह है कि कांगड़ा चंबा के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि ऐसे अनुभवी किरदार को कांगड़ा चंबा की जनता की सेवा में उतारा है। जैसे ही वह सांसद बनकर धार क्षेत्र में आएंगे प्राथमिकता से धार क्षेत्र के लिए नई योजनाएं केंद्र से लाएंगे। जनता ने पूर्व सांसद को पांच सालों में देखा ही तक नहीं और न ही आज तक उनके नाम की कोई शिलान्यास पत्रिका विधानसभा क्षेत्र में देखी। जिसका जनता खुद इन चुनावों में भाजपा को जवाब देने वाली है। वहीं कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा की केंद्र सरकार के पास कोई मुद्दा ही नहीं है मुद्दों और घोषणा पत्र के बिना भाजपा सरकार चुनाव लड़ रही है।