Himachal PradeshPolitics

गठबंधन के साथियों को पूरा सम्मान देगी कांग्रेस

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

सीपीएम-आप नेताओं के साथ बैठक के दौरान बोले डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीपीएम व आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तीनों दलों ने अपना समर्थन कांग्रेस के लोकसभा व विधानसभा के उप चुनाव के प्रत्याशियों को देने का ऐलान किया। मुकेश अग्निहोत्री ने गठबंधन के साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से पूंजीपतियों को लाभ देने का काम किया है, चंद लोगों को अमीर बनाने का काम किया है, ऐसे में आज समय की जरूरत है कि कांग्रेस की सरकार को गठबंधन के तहत लाया जाए, जो देश को खुशहाल करेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथी आगे बढक़र समर्थन व सहयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथियों को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नोटबंदी हो, जीएसटी हो सब में देश को कमजोर करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार ने अपने वादों को पूरा किया है, कर्मचारी, मजदूर को मेहनतकशों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन कांग्रेस सरकार ने शुरू की है। उन्होंने कहा कि मजदूर के लिए काम किया हैं। मुकेश में लोकसभा का विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सपने चकनाचूर होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से हिमाचल के हितों की रक्षा करेगी, हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाएगी। उन्होंने कहा कि हम रोजगार भी देंगे, आत्मनिर्भर हिमाचल भी बनाएंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए हर वर्ग का कल्याण भी करेंगे।