chambaHimachal Pradesh

चम्बा जिले मे सरकारी स्कूलों में तीन करोड़ से पकेगा मिड-डे मील

Spread the love

विभाग के पास पहुंचा बजट, बजट का वितरण शुरू
जिले के करीब 1,550 प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल हैं

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,


चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरकार की ओर से मिड-डे मील योजना के तहत बजट जारी कर दिया गया है। चंबा को करीब तीन करोड़ की राशि जारी की गई है। बजट मिलने के बाद विभाग ने इसका खंड वार बजट का आवंटन शुरू कर दिया है। जिले के अधिकतर ब्लॉकों में राशि जारी कर दी गई है जबकि दो शिक्षा खंड तीसा और गरोला से विभाग ने पीपीए (प्रिंटेड पेमेंट एडवाइज) मांगी है। पीपीए पहुंचने के बाद यह राशि ब्लॉक के जरिये विभाग जारी करेगा। बजट का प्रावधान होने के बाद मार्च तक की पेंडेंसी खत्म हो गई है। साथ ही अप्रैल तक की राशि भी इस बजट में एडजस्ट की जा सकती है। जानकारी के अनुसार जिला चंबा के करीब 1,550 प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में मिड-डे मील पक रहा है लेकिन करीब दो माह से बजट की व्यवस्था न होने के कारण योजना पर संकट आ गया था। लंबित राशि होने से स्कूल प्रबंधन को भी योजना का संचालन करने में परेशानी हो रही थी। बहरहाल, हाल ही में सरकार की ओर से तीन करोड़ की राशि जारी की है। इस राशि के पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग के मिड-डे मील प्रबंधन ने बजट का आवंटन शुरू कर दिया है।