Himachal Pradesh

चुनाव ड्यूटी पर एचआरटीसी की 1408 बसें, प्रभावित होंगे 300 से ज्यादा रूट

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

पहली तक लोगों को झेलनी पड़ेगी दिक्कतें
पहली जून को लोकसभा चुनाव के लिए एचआरटीसी की 1408 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए पहली जून तक ये बसें चुनाव ड्यूटी में रहेंगी। ऐसे में लोगों को बसों की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में 300 से अधिक लोकल एवं लाँग रूट प्रभावित हुए हैं। शहरों में निजी बसों की भी काफी ज्यादा उपलब्धता हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर एचआरटीसी की बसें ही जाती हैं। चंबा, किन्नौर, कुल्लू और अन्य जिलों के जनजातीय क्षेत्रों तक एचआरटीसी की बसें ही जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से वैकल्पिक तौर पर बसों की आवाजाही के रूट तय किए हैं। एचआरटीसी की पांच टैम्पो ट्रैवलर भी ड्यूटी पर हैं।
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर का कहना है कि 1408 बसें चुनाव ड्यूटी में गई हैं। इस बात का पूरा ख्याल रखने की कोशिश की जा रही है कि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए। गौर हो कि हिमाचल में एचआरटीसी के बेड़े में 3500 बसें हैं। इनमें से करीब 3000 बसें अभी वर्तमान में चल रही हैं, जबकि अन्य बसें खराब हैं। ऐसे में चुनाव ड्यूटी में होने के कारण महज 50 फीसदी बसें ही रूटों पर मिलेंगी। हिमाचल से बाहर विभिन्न रूटों पर भी एचआरटीसी की बसें चलती हैं, जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हरिद्वार व चंडीगढ़ आदि प्रदेशों के रूट हैं। चुनाव के दौरान कांगड़ा को सबसे ज्यादा एचआरटीसी बसें लगाई गई हैं। एचआरटीसी ने पांच टैंपो ट्रैवलर भी बुक किए हैं। सोलन में तीन और चंबा में दो टैम्पो ट्रैवलर लगाए गए हैं। हिमाचल में शनिवार यानी पहली जून को मतदान होना है,