Himachal Pradesh

हिमाचल के बर्बाद प्रोजेक्ट : सोलन में 15 साल बाद भी इंडोर स्टेडियम का काम शुरू नहीं

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

सरकार की अनदेखी का दंश झेल रहे खिलाड़ी, हर बार राजनीति
बीते डेढ़ दशक सेें प्रदेश के खिलडिय़ों के साथ सरकारें छल करती आ रही हैं। आलम यह है कि खेलों को भी अब राजनीति के अखाड़े में उतारा जा रहा है, जिस कारण युवाओं व खेलों के प्रति रुचि रखने वाले खिलाडिय़ों में निराशा व भारी रोष है । खिलाडिय़ों की माने तो कई सरकारें आई व गई, लेकिन इंडोर स्टेडियम का सपना अधर में ही लटका रह गया। 15 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भी जिला सोलन में इंडोर स्टेडियम का काम शुरू नहीं हो पाया है व दो करोड़ की राशि कई वर्षों से सोलन के बैंक में पड़ी धूल फांक रही है। बताया जा रहा है कि जमीन संबंधी औपचारिकतांए पूरी न होने की वजह से यह कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अक्तूबर 2011 में ठोडो मैदान के समीप इंडोर खेल परिसर का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था। उस दौरान इस स्टेडियम को बनाए जाने की लागत करीब दस करोड़ रुपए की बताई जा रही थी। सरकार ने काम शुरू करने के लिए दो करोड़ रुपए के बजट का भी प्रविधान कर दिया।
इस बारे में लोक निर्माण विभाग को नक्शा आदि बनाने व कार्य शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपए भी जिला खेल विभाग द्वारा दे दी गई। अब तक फाइलें इतनी धीमी गति से सरकीं की कार्य पूर्ण न हो सका, जबकि डीपीआर तैयार कर जमीन की पैमाइश का कार्य भी पूरा हो गया था,लेकिन स्थानीय विधायक व मंत्री भी कार्य को आज दिन तक शुरू नहीं करवा पाए। इसके अलावा प्रदेश व केंद्र से नेता भी कई बार राजनीतिक मंचों से स्टेडियम का कार्य पूरा करवाने के लिए हामी भर चुके थे, लेकिन यह योजना अभी तक अधर में लटकी पड़ी है।