Himachal Pradesh

विधानसभा के अंदर चाहिए स्थायी सुरक्षा बल, कुलदीप पठानिया ने दिया सुझाव

Spread the love

समीक्षा बैठक में अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दिया सुझाव

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

हिमाचल विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा में अब स्थायी सुरक्षा बल की तैनाती होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस विभाग को इसका प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कुलदीप पठानिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब विधानसभा में भी इस प्रकार की व्यवस्था मौजूद है। इसमें विभिन्न स्तर के सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थायी तौर पर पद सृजित करने का प्रस्ताव है और ये सभी अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा सचिवालय के स्थायी कर्मी होंगे। सत्र के दौरान कार्य के अतिरिक्त यह सुरक्षा बल दोनों विधानसभा परिसरों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा। बैठक में सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष के आदेशों की पालना और विधानसभा के संचालन के दौरान दिए गए आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सत्र के दौरान विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा तैनात सभी सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं प्रशासनिक तौर पर पूर्णतया विधानसभा अध्यक्ष के अधीन रहेंगी, ताकि वे विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर जारी किए गए आदेशों की परिपालना कर सकें। श्री पठानिया ने कहा कि दोनों विधानसभा परिसरों की सुरक्षा चाक-चौबंध होनी चाहिए तथा सत्र के दौरान अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक