Himachal PradeshPolitics

पीएम मोदी को जयराम ठाकुर ने दी शुभकामनाएं, एनडीए की बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,

दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नरेन्द्र मोदी की एनडीए की संसदीय बैठने में सर्वसम्मति से एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश विकास की नई ऊंचाई छुएगा। प्रधानमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मोदी 3.0 जनहित और देश और देश हित में बड़े और मजबूत फ़ैसले के लिए जाना जाएगा।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एनडीए की सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन को पूर्ण जनसमर्थन दिया। इससे नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। सबका साथ और सबका विकास के ध्येय के साथ भारत वैश्विक पटल और सशक्त और सहभागी होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि उनके तीसरे कार्यकाल के लिए सरकार ने अपना रोडमैप तैयार कर लिया है।
सिर्फ़ विकास और सबकी संतुष्टि के एजेंडे पर काम करना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। देश में नरंद्र मोदी ने ‘जो कहा, वह करके दिखाया’ वाली राजनीति की है। झूठे नारे और झूठी गारंटियों का दौर भारतीय राजनीति से ख़त्म किया। हर भारतीय तक सरकार पहुंचाने, सरकार की योजनायें पहुंचाने, बिना किसी बिचौलिए के हर भारतवासी को शत प्रतिशत धनराशि पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया। इसी कारण आज समूचा देश मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है। देश में गारंटी का सिर्फ़ एक ही नाम है नरेंद्र मोदी। जयराम ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है