भरमौर में भाजपा प्रत्याशी कंगना को साढ़े पांच हजार की बढ़त लेकिन विधायक के बूथ पर कांग्रेस को लीड…..
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
इस बार के लोकसभा चुनाव में भरमौर में जहां हर जगह बीजेपी के उम्मीदवार को लीड मिली है तो वहीं पर दो पंचायतें अभी भी ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस का जलवा बरकरार है। हालांकि भरमौर की क्वांरसी और रूणहकोठी पंचायत से कांग्रेस को हल्की लीड मिली है जबकि भरमौर की प्रंघाला पंचायत के दोनों बूथ खुंड व पालदा से इस बार कांग्रेस को भारी लीड मिली है। पंचायत के पूर्व प्रधान एवं पूर्व निर्देशक फॉरेस्ट कॉरपोरेशन हिमाचल प्रदेश संजय ठाकुर ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत को दिखाते हुए अपनी पंचायत से कांग्रेस को बढ़त दिलाई है। पांगी को छोड़कर विधानसभा क्षेत्र भरमौर में ही 5500 से अधिक वोटो की लीड भाजपा उम्मीदवार को मिली है। बावजूद इसके होली की कुलेठ पंचायत और भरमौर की प्रंघाला पंचायत ने एक बार फिर से कांग्रेस को बढ़त देकर साबित कर दिया है कि अभी तक भी इन पंचायत में कांग्रेस का जनाधार बचा हुआ है। हालांकि जानकारों की तो माने तो यहां पर प्रधान व पूर्व प्रधान द्वारा की गई मेहनत के बावजूद ही कांग्रेस को बढ़त मिल पाई है। जानकारों की मानें तो मोदी लहर के बावजूद भी इन पंचायतों से विकास के नाम पर वोट गया है। कांग्रेस पार्टी के लोगो का कहना है कि कि भाजपा की झूठे वायदों और हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटी होने के बावजूद भी भाजपा को यहां से उम्मीद के मुताबिक लीड नहीं मिली है। लिहाजा बढ़त दिलाने वाली दोनों पंचायत के ऊपर लोगों की काफी नजर है।
इन पंचायतों से लीड मिलने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की दलील है कि लोगों ने समझदारी का परिचय करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में मतदान करके साबित कर दिया है कि वह विकास के पक्षधर हैं ना की हवा हवाई बातों को जुमलो के।
हालांकि 2019 में तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप के समय में विधानसभा क्षेत्र भरमौर से भाजपा प्रत्याशी को लगभग 19 हजार मतों की लीड मिली थी। जिस पर यहां की पूर्व विधायक जियालाल कपूर की भी पार्टी व संगठन ने खूब पीठ थपथपाई थी। लेकिन अब यह लीड कम होकर 5500 रह गई है। इस बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर से पांगी में झटका लगा है जहां पर करीब डेढ़ हजार मतों की लीड कांग्रेस प्रत्याशी को मिली है।
भाजपा विधायक डॉ जनक राज के बूथ से मिली है कांग्रेस को लीड।
हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को भरमौर के लगभग सभी बूथ में लीड मिली है। बावजूद इसके वर्तमान विधायक डॉ जनक राज के अपने बूथ संचूई में से कांग्रेस को 98 वोटो की लीड मिली है। हालांकि ओवरऑल पंचायत की बात की जाए तो वहां पर भी भाजपा प्रत्याशी को लीड मिली है लेकिन विधायक के अपने बूथ से कांग्रेस को लीड मिलने को लेकर यहां पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
