Himachal Pradesh

मुख्यमंत्री के ‘घर’ में फिर होगा उपचुनाव

Spread the love

निर्दलीय विधायक के इस्तीफे के चलते हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की सीट खाली

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
प्रदेश में निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने होने के बाद खाली हुई तीन सीटों के लिए फिर उपचुनाव हो रहा है। इनमें मुख्यमंत्री के गृहजिले की हमीरपुर सदर सीट भी शामिल है। हमीरपुर सदर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद यहां सीट खाली हुई है। सोमवार को चुनाव की घोषणा होते ही सदर सीट पर हलचल तेज हो गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष ने तुरंत एक बैठक बुलाई तो कांग्रेस के नेता खासकर टिकट के चाह्वानों ने भी अपनी एक्टिविटी बढ़ा दी। वर्तमान घटनाक्रम देखें, तो हमीरपुर से आशीष शर्मा भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी पार्टी की तरफ से कोई घोषणा नहीं हुई है। उधर, बात कांग्रेस की करें, तो यहां की पिक्चर अभी साफ नहीं है।
पिछली बार कांग्रेस ने डा. पुष्पेंद्र वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या कांग्रेस यहां पुराने चेहरे पर ही दांव खेलेगी या फिर नया एक्सीपेरिमेंट करेगी। यदि बीजेपी आशीष शर्मा का टिकट फाइनल करती है, तो देखना होगा कि क्या ब्राह्मण चेहरे के सामने कांग्रेस कोई ब्राह्मण चेहरा ही उतारेगी या फिर पुराने मोहरे पर दांव खेलेगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सदर सीट पर कांग्रेस की विजय पताका फहराने के लिए कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार 10 जुलाई को चुनाव होगा और 13 जुलाई को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
2022 में यह थी स्थिति
हमीरपुर सदर सीट पर वर्ष 2022 में हुए विधानसभा के आम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आशीष को 25,916 वोट, जबकि कांग्रेस के पुष्पेंद्र को 13,017 और बीजेपी प्रत्याशी